कोरोना कहर: लगातार आ रहे हैं रिकॉर्ड मामले, महाराष्ट्र और दिल्ली के हाल बेहाल, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना कहर: लगातार आ रहे हैं रिकॉर्ड मामले, महाराष्ट्र और दिल्ली के हाल बेहाल, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस की दूसरी लहर में आंकड़ों में बहुत तेजी से वृद्धि हो रही है। रोज आने वाले संक्रमित मामलों और मौतों के आंकड़े चिंताजनक हैं। इस तरह से तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण भारत के कई राज्यों में लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। विशेषज्ञों मुताबिक कोरोना की यह दूसरी लहर पहले से ज्यादा खतरनाक है। विश्व स्तर पर 146,054,107 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 3,092,410 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 2813658 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 14304382 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 195123 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 1,73,13,163 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के रिकॉर्ड 3,52,991 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 2,812 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटों में 2,19,272 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 82.62 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 16.25 फीसदी है। मृत्यु दर 1.13 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 11.56 फीसदी से कम है। 25 अप्रैल को 14,02,367 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 27,79,18,780 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 14,19,11,223 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,638 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 9,30,179 हो गई। वहीं 249 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों की तादाद 12,887 हो गई है। राजधानी में संक्रमण की दर 31.28 प्रतिशत है, जिसका मतलब है कि हर तीसरे नमूने में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 67,468 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40,27,827 हो गई। 568 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में 18 अप्रैल को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 68,631 मामले सामने आए थे। 568 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 61,911 हो गई है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

89732

936143

7685

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

132

5467

66

अरुणाचल प्रदेश

581

16968

58

असम

16817

219516

1200

बिहार

87155

314286

2155

चंडीगढ़

5236

33021

435

छत्तीसगढ़

123835

521217

7310

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

1999

4471

4

दिल्ली

94592

918875

14248

गोवा

13689

62771

1017

गुजरात 

115006

374699

6328

हरियाणा

74248

346304

3767

हिमाचल प्रदेश 

13577

72588

1336

जम्मू एंड कश्मीर 

19558

139050

2147

झारखंड

48105

151651

1991

कर्नाटक

262181

1062594

14426

केरल

219221

1181324

5110

लद्दाख

2027

11192

138

लक्षद्वीप

1178

947

1

मध्य प्रदेश 

91548

402623

5133

महाराष्ट्र 

700207

3530060

64760

मणिपुर

805

29231

385

मेघालय

1388

14446

160

मिजोरम

726

4671

13

नागालैंड

679

12406

98

ओडिशा

45538

362931

1988

पुडुचेरी

7288

45243

748

पंजाब

48154

282504

8432

राजस्थान

136702

374134

3601

सिक्किम

934

6234

138

तमिलनाडु

105180

963251

13557

तेलांगना

65597

334144

2042

त्रिपुरा

763

33470

394

उत्तराखंड

35864

113791

2146

उत्तर प्रदेश 

297616

777844

11165

वेस्ट बंगाल

88800

644209

10941

भारत में कुल मामले

2813658

14304382

195123


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।